Ballia : …जब प्रधानमंत्री ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से कहा

बैरिया (बलिया)। स्थानीय बाबा लक्ष्मण दास द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को एक दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसी क्रम में सांसद द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के ध्वजारोहण तथा गुब्बारे उड़ाकर खेल की शुरुआत की घोषणा कराई गई। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि विद्यालयों में खेल कूद का आयोजन होगा होना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ होते हैं। जब हम स्वस्थ रहेंगे तो अच्छी पढ़ाई के साथ अच्छा से अच्छा कार्य भी हमें सोच सकता है हम कर सकते हैं। सांसद ने कहा कि अभी मैंने देखा कि राष्ट्रीय गान करते समय बच्चे विभोर होकर आंख बंद करके राष्ट्रीय गान कर रहे थे। मेरे मन में या विश्वास जगा कि जिस देश में बच्चे तक राष्ट्रीयता की भावना में विभोर हो जाते हैं ओतप्रोत हैं। उस देश को समृद्ध और विकसित होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। सांसद ने कहा कि जब दिल्ली में सांसद स्पर्धा प्रतियोगिता के संदर्भ में बैठक चल रही थी तो प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि लो वीरेंद्र यह तो तुम्हारे पसंद की चीज है। वास्तव में यह मेरे पसंद की चीज है। खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गादत्त सिंह ने सांसद का स्वागत करते हुए बताया कि सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी के देखरेख में हो रहा है लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी यानी हमें इसका नोडल अधिकारी बैरिया प्लाट में बनाया गया है। लड़के और लड़कियां दोनों पर वर्ग के 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर 800 मीटर और 3000 मीटर का दौड़ है। इसके अलावा वॉलीबॉल फुटबॉल क्रिकेट कबड्डी खो खो और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम बनाकर जिला पर होने वाले प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। मुरली छपरा ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, इंटर कॉलेज बैरिया के प्रधानाचार्य यादवेंद्र उपाध्याय, खेल शिक्षक गोपाल सिंह, जेपी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक सिंह आदि ने खेल में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं तथा उन्हें तैयार करने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक नेता सुनील सिंह, राजेश्वर मिश्र, श्याम नंदन मिश्र, भरत प्रसाद गुप्त, अवनीश पांडे, रामेश्वर उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह अशोक सिंह, सावित्री देवी, सीमांती देवी, माधुरी, पवन सिंह अजीत सिंह ज्योति जीवन वर्मा पीयूष ठाकुर सतीश पांडे आदि लोगों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

इसे भी पढ़े -   Ballia : जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकवारी कलां का निरीक्षण

Leave a Comment