मंत्री ने ऐसा क्या कहा “बलिया” में सपाई हुए आक्रोशित

बलिया। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस परिसर में योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने ऐसा क्या कह दिया जिसको लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। शुक्रवार की सुबह मंत्री का वीडिया जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सपा के खेमे में आक्रोश व्याप्त हो गया। आखिर मंत्री ने ऐसी कौन सी बात कही। जिसको लेकर सपा ने तत्काल उसका कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वक्त आने पर मंत्री के मुहं से निकला शब्द का जवाब हम जरूर देंगे। सपा के एक नेता ने बताया कि मंत्री ने जिस शब्दों का इस्तेमाल किया वह शब्द उनके मुहं से अच्छा नहीं लगता। राजनीति में इस तरह का शब्द किसी के परिवार पर इस्तेमाल करना राजनीति की गरिमा के साथ खिलवाड़ है। भाजपा व सपा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक दिख रहा है। जहां सपा पूरी तरह से शांत बैठी हुई है। वहीं भाजपा एसपी से लगायत डीएम तक यह शिकायत कर रही है कि सपा के प्रत्याशी ने जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करके रखा। हुआ यूं कि डाक बंगले में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, उपेंद्र तिवारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू मौके पर मौजूद थे। वहां से भाजपा का प्रतिनिधि मंडल नीरज शेखर के नेतृत्व में एसपी आवास पहुंचा, जहां उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों के रिहाई की मांग की। कहा कि उन्हें उनके परिवार के हवाले किया जाए। इसके बाद पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी सहित अन्य नेताओं पर यह आरोप लगाया कि यह लोग निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं और कई दिनों से जिला पंचायत सदस्यों को अपहरण करके रखे हुए हैं।
————————-

इसे भी पढ़े -   Slottica Casino Online Pl 2023: Opinie + 50 Free Spinów

Leave a Comment