BALLIA : …तो क्या 28 तारीख को नेताजी को अखिलेश देंगे अपनी साइकिल

रोशन जायसवाल
बलिया। सपा के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों चर्चाओं का बाजार काफी गर्म चल रहा है। अगस्त माह समाप्ति की ओर है। सितंबर माह में सपा कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है लेकिन लखनऊ पार्टी कार्यालय पर इसकी चर्चा जोर शोर से चल रही है। चर्चा ये भी है कि फेफना के नेताजी 28 अगस्त को साइकिल पर चढ़ेंगे। बसपा की हाथी छोड़ अखिलेश के साइकिल के इंतजार में बैठे नेताजी का अब समय बदलने वाला है। वह 28 तारीख को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दरबार में हाजिरी लगाने वाले है। सूत्र ये भी बता रहे है कि अखिलेश यादव ने नेताजी को 28 तारीख का समय निर्धारित किया है। वैसे नेताजी के साथ अन्य दो लोग और है जो अखिलेश यादव के सामने पार्टी में शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताजी को बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वैसे नेताजी पुराने समाजवादी नेता है। स्व.चंद्रशेखर और मुलायम सिंह यादव के साथ रहकर उन्होंने राजनीति की शुरूआत की है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है। क्योंकि वह वकालत बहुत बेहतरीन करते है। विपक्षियों को राजनीति के जाल में कैसे फंसाना है इसमें उनको महारत हासिल है। जिसका परिणाम जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ता को देखने को मिला। बहरहाल जो भी हो नेताजी के लिये 28 तारीख कैसा दिन होगा ये तो उस वक्त पता चलेगा जब अखिलेश यादव नेताजी को अपनी साइकिल देंगे।

 

अम्बिका और संग्राम की लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी को मिला था फायदा
बलिया। प्रदेश के राजनीति में बलिया का फ़ेफ़ना विधानसभा हमेशा सुर्खियों में रहा है। यह वही विधानसभा है जहाँ से योगी सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी विधायक है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने अम्बिका चौधरी को टिकट से दूर कर दिया और संग्राम यादव को सपा से प्रत्याशी बनाया, फेफना के राजनीति में बने रहने के लिए अम्बिका चौधरी बसपा से चुनाव लड़ गए और सपा बसपा के लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी को जबरदस्त तरीके से फायदा मिला, लेकिन आने वाला चुनाव भाजपा के लिए कितना सफल होता है। यह तो वक्त बताएंगे ।

इसे भी पढ़े -   Ballia : मंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माण की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

Leave a Comment