पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में पहुंचे भाजपा नेता अवलेश, नम आंखों से दी विदाई

बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को नरौरा में गंगा तट के बासी घाट पर किया गया। इस मौके पर बलिया फेफना विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता अवलेश सिंह भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की मौत से भाजपा को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कर पाना निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस दौरान पुराने दिनों को याद कर अवलेश सिंह की आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में आने वाले हर इंसान की मृत्यु निश्चित है। लेकिन दु:खद मृत्यु का होना बड़ा सताता है। ईश्वर गतात्मा को मोक्ष प्रदान करें।

इसे भी पढ़े -   Ballia :सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

Leave a Comment