Ballia : भाजपा किसान मोर्चा व अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष हुए सम्मानित

बेरुआरबारी (बलिया)। बांसडीह विधानसभा के भाजपा किसान मोर्चा व अनुसूचित जाति के समस्त मण्डलों के अध्यक्षों को डवाकरा हाल में अंगवस्त्रम् व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अशोक यादव ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में बांसडीह में भाजपा की झोली में होगा। जिला कार्यसमिति सदस्य कौशल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी मोदी व योगी के रूप में घोषित है जिनके बल पर विधानसभा में प्रचंड जीत मिलेगी। जिला महामंत्री किसान मोर्चा अभिजीत तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के बल पर चुनाव नहीं लड़ती वह संगठन के बदौलत लड़ती है। कार्यकर्ताओ का अथक परिश्रम से भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजयुमो अर्जुन चौहान, जिला उपाध्यक्ष शंकर दानी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति उदय पासवान, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मुनजी गोंड, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा रंजन सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहें ।

इसे भी पढ़े -   Ballia : छठ की पूर्व संध्या पर लालगंज बाजार में खरीदारी तेज

Leave a Comment