Ballia : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 बच्चा तिवारी की मनी 22 वीं पुण्यतिथि

रेवती। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभा चौबेछपरा में सन् 1942 के आंदोलन का हिस्सा रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बच्चा तिवारी के आवास पर उनकी 22 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। आजादी की जंग में उनके योगदान की चर्चा करते हुए पूर्व प्रधान विरेश तिवारी ने बताया कि उनके फरारी के दौरान अंग्रेजों ने घर फूंक दिया था। आजादी के बाद ग्राम सभा के प्रधान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन रहें। तत्पश्चात उनकी फोटो चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पुष्प अर्पित करने वालो में प्रधान सुनैना तिवारी, अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बांसडीह के तहसील अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर श्रीमाली, शिव सागर पाण्डेय, अनिल कुमार केशरी, बृजेश कुमार तिवारी, राजीव चौबे, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े -   Ballia : कोरोना काल के बाद यात्रियों के लिये खुशखबरी

Leave a Comment