स्वतंत्रता संग्राम के वह सेनानी जिनके कारनामे थे अनेक

अरविंद पाठक
लालगंज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज बहुआरा के संस्थापक सुदर्शन सिंह की 19वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास बहुआरा पर शुक्रवार को मनाया गया। अत्यंत ही सादगी भाव में स्वतंत्रता के महान सपूत सुदर्शन सिंह को लोगों ने याद किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह व उनके परिवार के सतीश सिंह प्रधान प्रतिनिधि बहुआरा, अमित सिंह, महेंद्र सिंह, बरमेश्वर सिंह सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक रेनू सिंह तथा संचालन मनीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उनके परिवार के लोगों से तथा विद्यालय से एक स्वर में मांग किया कि देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले इस अमर शहीद की मूर्ति इंटर कॉलेज बहुआरा में लगाई जाए। इस पर प्रबंधक ने लोगों को आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में यह भी कार्य होगा।

इसे भी पढ़े -   Ballia : शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment