मऊ के घोसी से दारा सिंह चौहान व आजमगढ़ से दुर्गा यादव को मिला टिकट

पूर्वांचल के जनपदों के कई विधानसभाओं में सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में पूर्वांचल पर फोकस करते हुए आजमगढ़ सदर सीट से दुर्गा यादव को पुनः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिकट दिया है। जबकि दुर्गा यादव आठ यहां से विधायक है और एक बार अखिलेश सरकार में मंत्री भी रहे। इसी क्रम में मऊ जनपद के घोसी सीट से दारा सिंह चौहान को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिकट दिया है। गौरतलब हो कि दारा सिंह चौहान मऊ जिले के मधुबन सीट से विधायक रहे, और योगी के मंत्री मंडल में अपनी जगह बनायी। बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा से इस्तीफा देने के बाद सपा में शामिल हुए है। अब घोसी से टिकट मिलने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। सोशल मीडिया पर आई सूची के अनुसार आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से संग्राम सिंह यादव, गोपालपुर से नफीस अहमद, आजमगढ़ से दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद से आलम बदी, फूलपुर पवई से रमाकांत यादव, दिदारगंज से कमलाकांत राजभर, लालगंज से बेचई सरोज को सपा ने टिकट दिया है। इसके अलावा बलिया से सटे देवरिया जिले से भाटपार रानी से आशुतोष उपाध्याय, रामपुर कारखाना से श्रीमती गजाला लारी, पथरदेवा से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, गाजीपुर जिले से जंगीपुर से वीरेंद्र यादव, जमनिया से ओमप्रकाश सिंह का भी नाम सूची में है। इसके अलावा चंदौली के सकलडीह विधानसभा से प्रभुनाथ सिंह, भदोही से जाहिद बेग, सोनभद्र राबट्सगंज से अविनाश कुशवाहा, ओबरा से सुनील सिंह गोंड, दुद्धी से विजय सिंह गोंड, चिल्लुपार से विनय तिवारी, जौनपुर के बदलापुर से बाबा दुबे, शाहगंज से शैलेंद्र यादव ललई आदि लोगों का नाम सूची में शामिल है।

इसे भी पढ़े -   गजब! नगर पंचायत में बाबू का काम कर रहे है सफाई कर्मचारी

Leave a Comment