Ballia : अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले देश के आवाम से मांगें माफी: राजीव राय


बलिया।
जिनके मुख्यालय पर पिछले 52 वर्षाे से तिरंगा नहीं फहराया गया, जिन्होंने देश की आजादी के लड़ाई में अंग्रेजों की मुखबिरी किया, उन्हंे पहले देश के अवाम से माफी मांगना चाहिए तब तिरंगा फहराने की बात करनी चाहिए। उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने मंगलवार को आयोजित जिला पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कही। श्री राय ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोग मुख में राम बगल मे छुरी वाले लोग हैं। अयोध्या में हों रहे भूमि घोटाले इसके प्रमाण हैं। भाजपा अपराधियों की संरक्षण करती हैं। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादियों का आवाहन किया है कि 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घरों में तिरंगा फहराया जाए और यह ध्यान रहे कि तिरंगा का सम्मान हमेशा होता रहे तथा तिरंगे के सम्मान में जो नियम और परंपरा है उसका पालन भी हो। आज आवाहन के उसी क्रम में पार्टी कार्यालय से शुरुआत किए हैं और अपने लोगों से आग्रह कर रहे हैं की पार्टी की नीतियों में विश्वास रखने वाले लोग इस तिरंगे झंडे को बलिया जनपद जो बागियों की भूमि है, क्रांतिकारियों की धरती है, आजादी के दीवानों की कर्मभूमि है, यहां हर घर पर तिरंगा शोभायमान हो तो बेहतर हैं। इसके पूर्व पार्टी के जिला कार्यालय पर झण्डा लगाकर पार्टी के कार्यक्रम की शुरुआत की गाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, राजमंगल यादव, सुशील पाण्डेय ’कान्हजी’ चंद्रशेखर सिंह, वंशीधर यादव, रामेश्वर पासवान आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -   Ballia : भासपा के प्रदेश प्रवक्ता को मातृ शोक

Leave a Comment