बलिया नगर पालिका ने उठाया बडा कदम, तीन करोड की लागत से

बलिया। शहर के 50 प्रतिशत इलाके इन दिनों बारिश में डूब गए हैं। सरकारी दफ्तर व रिहायशी कालोनी चहुंओर पानी से घिरा है। ऐसे में नगर पालिका जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बडा कदम उठाने जा रहा है। करीब तीन करोड का प्रस्ताव बनाया गया है। जिससे दो बडे नाले का निर्माण कराया जाएगा। पहला नाला जापलिनगंज पुलिस चौकी से बेदुआ तक करीब ढाई करोड रूपए में बनाया जाएगा। दूसरा नाला सतनी सराय में 55 लाख रूपए से बनेगा। तीन किमी लंबे नाले से 50 हजार आबादी को समस्या से मुक्ति दिलाने का नया रास्ता खोजा जा रहा है। प्रस्ताव नगरीय विकास विभाग को भेजा गया है। इसमें नगरीय विकास मंत्री ने प्रस्ताव को उपयोगी बताया है। प्रस्ताव पर मंथन करने के आदेश दिए है।

इसे भी पढ़े -   अब बेसिक और माध्यमिक के गुरुजी पढ़ाएंगे सड़क सुरक्षा का पाठ

Leave a Comment