Girl in a jacket

Ballia : बोले संग्राम सिंह यादव : रोजगार देने में जीरो और पेपर आउट कराने में हीरो है भाजपा


प्रेसवार्ता आयोजित, 13 को जिला मुख्यालय पर धरना देगी सपा
बलिया।
प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, जनपद की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, जर्जर विद्युत इंतजाम, सत्ता पक्ष के नेताओ द्वारा स्वयं अवैध शराब के धंधे में लिप्त होने, पुलिस थाने और चौकी पर जनता का शोषण एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सरकार के इशारे पर उत्पीड़न आदि के खिलाफ़ समाजवादी पार्टी अब सड़क पर संघर्ष तेज करेंगी। इसी कड़ी में आगामी 13 सितंबर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी द्वारा विशाल धरना दिया जायेगा। इस सम्बंध में पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में पूरी पार्टी सभी नेता एकजुट होकर प्रेस के लोगो से रूबरू हुए। प्रेस वार्ता में बोलते हुए जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि बलिया में पिछले दिनों पुलिस के आला अफसर जनपद के एक थाने पर छापा मारे तो वहां का इंचार्ज चारदीवारी से भाग गया। चौकी इंचार्ज आज तक फरार हैं। आज प्रदेश में गरीबों का शोषण चरम पर हैं। दलित, पिछड़े, अल्पसंखक विरोधी बीजेपी की सरकार अब सर्वसमाज के युवाओ के अरमानों को कुचल रही हैं। भाजपा सरकार रोजगार देने में जीरो और पेपर आउट करने में हीरो हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाढ़ और कटान के राहत का पैसे का सरकार के लोग बंदरबाट कर रहे हैं। जनपद में अवैध शराब का धंधा जोरों पर हो रहा हैं जिसे सत्ता दल के प्रभावशाली लोग स्वयं कर रहे हैं।

Spread the love
Girl in a jacket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket