Ballia : मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने घाघरा में लगायी डुबकी

बेल्थरारोड (बलिया)। माघ मास के मौनी अमावस्या स्नान के पर्व के मौके पर बुधवार की प्रातः घाघरा नदी के किनारे ग्राम बेल्थरा बाजार में हजारों की संख्या में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। महिला, पुरुष व बच्चों ने घाघरा नदी में डुबकी लगाई। भगवान सूर्य की पूजा उपसना के साथ शिव मंदिर में पूजा पाठ का तांता लगा रहा। लोगो ने अन्न, फल धन आदि का पुरोहितों को दान दिया। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह बराबर भ्रमणशील रहे। नदी के किनारे सुरक्षा की दृष्टि से महिला उप निरीक्षक किरन यादव संग काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बेल्थरा बाजार चट्टी पर मिष्ठान, चाय, पकौड़ी, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, खेल खिलौने की दुकानों संग महिलाओं की सौन्दर्य प्रसाधन की दुकाने लगायी गयी थी। सवारियों के आने जाने के लिए ई-रिक्सा वालों का लाभ लोगों को मिला। कुल मिलाकर माघ मास की इस मौनी अमावस्या का स्नान पर्व सकुशल सम्पन्न हुआ।
जयप्रकाश बरनवाल


