Asarfi

Ballia : योगेश्वर के होली मिलन समारोह में भाजपा व सपा नेताओं का हुआ जमघट

कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Harisankar Prasad Law

रोशन जायसवाल,
बलिया।
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कुसौरा गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा व सपा नेताओं का जमघट लगा रहा। कार्यक्रम के आयोजक योगेश्वर सिंह के आमंत्रण पर पहुंचे पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, मानवेंद्र विक्रम सिंह, राणा प्रताप दाढ़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, खड़क बहादुर तिवारी, शंभू शरण बेहाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कमलेश सिंह,  पूर्व चेयरमैन सहकारिता अशोक पाठक, कमलेश तिवारी,

सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश यादव के अलावा सभासद आनंद सिंह, संतोष तिवारी, मेवालाल, रणजीत वर्मा, फागू यादव, अनिल यादव, ईश्वर दयाल मिश्र, बंटी सिंह, दीवान सिंह, सुनील मिश्रा, गुड्डू, रविंद्र सिंह, विश्राम सिंह, मनियर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन संजय सिंह, हरेद्र सिंह, शैलेश पासवान, देवरिया के लार जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज कुमार ने किया।

गोलू राजा व अदिति राज ने बिखेरा जलवा
बलिया। समाजसेवी योगेश्वर सिंह के होली मिलन समारोह में गायक गोलू राजा व गायिका अदिति राज, अंकित पाठक सहित अन्य कलाकारों ने जलवा बिखेरा। लगातार कई घंटों तक होली मिलन समारोह का आयोजन चलता रहा। योगेश्वर सिंह की तरफ से उनकी टीम द्वारा लोगों तक नाश्ता पानी पहुंचता रहा।

योगेश्वर सिंह ने व्यक्त किया आभार
बलिया। होली मिलन समारोह में पहुंचे सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के बांसडीह, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड, भाटपार रानी, सलेमपुर क्षेत्र से पहुंचे नेताओं व जनता के प्रति योगेश्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram