Ballia : लापता वृद्ध का इस हालत में मिला शव, देखते ही कांप गये लोग

बेरुआरबारी (बलिया)। स्थानीय विकास खंड व सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा में एक सप्ताह से गायब 80 वर्षीय वृद्ध का गेहूं के खेत शव मिलने की खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। शिवमुनि के शव को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। शव से काफी दुर्गंध भी आ रही थी। इस घटना की सूचना पुलिस को ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया तथा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सूर्यपुरा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध शिवमुनि राम अचानक अपने घर से 2 अप्रैल को रात में गायब हो गए। परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे अपने सभी परिचितों – रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। इसी बीच शिवमुनि की पत्नी ने बाहर रह रहे अपने बेटे अशोक राम व सुग्रीव राम को पिता को खोने की सूचना दी। खबर मिलते ही दोनों बेटे तत्काल गांव आए तथा 5 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट सुखपुरा थाने में दी।


साथ ही ढूंढने का प्रयास किए लेकिन वे कही नहीं मिले। सोमवार की सुबह जब सुरहताल के किनारे लोग गेहूं की कटाई कर रहे थे जहां काफी दुर्गन्ध आने से परेशान मजदूरों ने उस जगह जाकर देखा तो किसी व्यक्ति के क्षतिग्रस्त शव दिखा तो उनके होश उड़ गए। शिवमुनि के परिजनों ने भी जाकर देखा तो देखते ही शव पहचान गए तथा पूरे घर में चीख पुकार मच गया। शिवमुनि राम के पुत्र अशोक राम ने बताया कि पिता जी काफी वृद्ध हो गए थे तथा वे रात में शौचालय के लिए गए लेकिन किन्हीं कारणों से वही उनकी मौत हो गई हम परिजन इधर उधर दूर दूर तक ढूंढते रहे और हमारे घर से कुछ ही दूरी पर मिला।
