Asarfi

Ballia : आजमगढ़ मंडल के मंत्री प्रतिनिधि बने भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह

width="500"
Girl in a jacket

बेरुआरबारी (बलिया)। भासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह को आजमगढ़ मंडल का मंत्री प्रतिनिधि बनाया है। यह खबर जैसे ही मिला कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी तथा उनके पैतृक गांव असेगा में जश्न जैसा माहौल बन गया। कार्यकर्ताओ ने उनसे मिलकर उनको बधाई दी तथा उनके उज्ववल भविष्य की कामना की। श्री सिंह ने बातचीत के दौरान बताया की उन्हें बलिया, मऊ व आजमगढ़ जनपद की बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। कार्यकर्ताओ के मान सम्मान की रक्षा के साथ ही इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पार्टी से मिली जिम्मेदारी को निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय सिंह, संजय राजभर, राहुल सिंह आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *