Asarfi

Ballia : भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष के स्वागत को उमड़ पड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

width="500"
Girl in a jacket

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर उनको माला पहनाकर अभिनंदन किया। राज्य सभा के सदस्य नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, अरूण सिंह बंटू, अश्वनी सिंह आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर जाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। वहां से सभी साथ हो गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद का हर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करना उनका पहला कर्तव्य है।

स्वागत के लिये उमड़ पड़े कार्यकर्ता व समर्थक
सुखपुरा में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के जनपद में प्रथम आगमन पर क्षेत्र के सुखपुरा स्थित मां अष्टभुजा पेट्रोल टंकी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल, माला एवं गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बृजनाथ सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, विनोद सिंह,बसंत सिंह गोपाल जी युवा,सत्येंद्र सिंह,प्रतूल ओझा, मिथलेश तिवारी,ममता सिंह,कौशल सिंह,निक्की सिंह,अशोक यादव ऋषिकेश सिंह जिंजी,पुण्यदेव उपाध्याय,संतोष पांडे,उमेश सिंह,मेराज अंसारी, इश्तियाक अहमद कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इसी क्रम में सुखपुरा चौराहे पर मण्डल अध्यक्ष नितेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह,विनोद शंकर दूबे, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, राकेश महाजन, प्रकाश उपाध्याय ने भी स्वागत किया।

सिकंदरपुर में हुआ भव्य स्वागत
सिकंदरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष का मालदह चट्टी पर अखिलेश सिंह गुड्डू के नेतृत्व गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। बंशीबाजार, नवानगर, नवरतनपुर, रुद्रवार, करमौता, नगरा मोड़ बस स्टेशन चौराहा आदि स्थानों पर भी कार्यकर्ता फूल माला पहनाए। क्षितिज सिंह, अरविंद राय, प्रयाग चौहान, विजय जायसवाल, आशुतोष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, कुलदीप चौबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पृथ्वीराज चौहान के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
नगरा नगर पंचायत के हनुमान चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर पर मत्था टेका व पृथ्वीराज चौहान के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की क्षति नहीं होने दूंगा। पूर्व विभागक भगवान पाठक, पूर्व जिला महामंत्री आलोक शुक्ल, जयप्रकाश जयसवाल, अमरिंदर सोनी, राजू सोनी, पप्पू कुमार सिंह, धर्मराज सिंह समेत आदि मौजूद रहे।

बिल्थरारोड में गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत
बेल्थरारोड में भाजपा के जिलाध्यक्ष का चौकियां मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, अरुण तिवारी और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों को बारिश की। जिलाध्यक्ष का काफिला बेल्थरारोड में करीब चार बजे पहुंचा। सलेमपुर पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया भी मौजूद रहे। संचालन प्रमोद सिंह ने किया। भाजपा नेता आलोक गुप्ता, दीपक कन्नौजिया, दया मद्धेशिया, अरुण तिवारी, दुर्गा प्रताप सिंह, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, राममनोहर गांची, मुनेश वर्मा, बंटेश सिंह आदि मौजूद रहे।

रसड़ा में नवागत जिलाध्यक्ष संजय मिश्र का हुआ जोरदार स्वागत
रसड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष का प्यारेलाल चौराहे पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें एकजुट रहकर भाजपा की नीतियों व शासन के कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष संदीप सोनी, हर्ष नारायण सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह अविनाश सोनी, मंगल सिंह व संजीत खरवार आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *