Asarfi

Ballia : बाढ़ प्रभावित लोगों के मदद को आगे आयी रेड क्रास सोसाइटी

width="500"
Girl in a jacket

बलिया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया के निर्देशानुसार व चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया की टीम ने चांददियर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित किया।
इस दौरान रेड क्रास टीम ने प्रभावित लोगों को नाव के सहारे पानी में जलमग्न उनके दरवाजे तक पहुंच कर तिरपाल व ब्रेड के साथ साथ मुख्य चिकित्साधिकारी व उपाध्यक्ष रेड क्रास के निर्देश से संक्रामक बीमारियों से बचने हेतु आवश्यक दवाई भी वितरित किया। डीएसओ व संरक्षक सदस्य रेड क्रास डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा की रेड क्रास सोसायटी जरूरतमंद लोगों के हर सुख दुख में सहारा बन कर खड़ी रहती है तथा वर्तमान समय में बाढ़ की भयानक विभीषिका के बीच हम सभी मानव धर्म का निर्वाहन करते हुए लोगों के मदद हेतु कार्य कर रहे हैं।

संरक्षक सदस्य सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा की रेड क्रास पीड़ित व असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का पुण्य कार्य हमेशा से करती आ रही है। चौयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने इस दौरान कहा की रेड क्रास मानव सेवा के अपने मूल स्वभाव के अनुरूप ही बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है उन्होंने साथ ही जनपद के सभी सक्षम लोगों और संस्थाओं को भी प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील किया।
इस मौके पर शैलेंद्र पाण्डेय, आजीवन सदस्य नंदिनी, नायब तहसीलदार रोशन सिंह, ओमकार सिंह, पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह, जयशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *