Asarfi

Ballia : योगेश्वर सिंह का क्षेत्र में दो दिवसीय दौरा

width="500"
Girl in a jacket

बलिया। लोकसभा सलेमपुर क्षेत्र के नेता, समाजसेवी योगेश्वर सिंह दो दिवसीय दौरे पर क्षेत्र में जनता से रूबरू हो रहे है और ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रहे है।

लोकसभा सलेमपुर क्षेत्र के विधानसभा बांसडीह, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड क्षेत्रों में योगेश्वर सिंह ने जनसंपर्क किया और लोगों की समस्या सुनी।

योगेश्वर सिंह के जनसंपर्क से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा यह भी हो रही है कि योगेश्वर सिंह पूरे दमखम के साथ के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

इस दौरान योगेश्वर सिंह बिसौली में प्रधान स्व.प्रभुनाथ गुप्ता के घर भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मनन लाल श्रीवास्तव प्रधान सरांक के घर भी पहुंचे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आये कार्यकर्ता भी उनके साथ चल रहे थे।

इसी क्रम में योगेश्वर सिंह रसड़ा के रसूलपुर में वाल्मीकि त्रिपाठी के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद सहतवार में नागेंद्र सिंह के घर पहुंचे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *