Asarfi

Ballia : भजन आरती के बाद शुरू हुआ डांडिया नृत्य

width="500"
Girl in a jacket

रोशन जायसवाल,
बलिया।
ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को कलवार धर्मशाला स्थित राम जानकी मंदिर में भजन आरती के बाद डांडिया नृत्य आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने भागीदारी की।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने देवी अराधना की और पूजन पाठ के बाद डांडिया नृत्य में शामिल होते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अमिता राजे ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि नवरात्र में हम सभी महिलाएं मां दुर्गा की पूजा कर देवी मंदिरों में मां की अराधना करते हुए रविवार को दिन में डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया था। जो हर साल होता रहा है और इस साल भी हम लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *