
बलिया। नगर के सिंघानिया होटल के सभागार में आयोजित शत तरंग कार्यक्रम में डिस्ट्रिक चेयरमैन मिस सुषमा अग्रवाल ने आफिशीयर विजिट वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की और क्लब के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि बलिया का क्लब हमेशा प्रदेश और देश में अपनी अलग पहचान बनाता रहा। निरंतर समाजसेवा में काम करते आज यह क्लब उंचाईयों की तरफ बढ़ चुका है। हर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में क्लब काम करता रहा है।


इस दौरान जिलाध्यक्ष कविता सिंह ने डिस्ट्रिक चेयरमैन का आभार व्यक्त किया। विजिट कार्यक्रम में एक गरीब छात्रा को साइकिल दी गयी। वहीं एक महिला को सिलाई मशीन, एक पुजारी को आरओ मशीन, किसी को किताब,

कापी, किसी को टैबलेट तो किसी को अन्य सामानें दी गयी। साथ ही एक कैंसर पीड़ित महिला को 10 हजार की धनराशि भी दी गयी। क्लब के कार्यों की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर महेंद्र पाल कौर, शिखा, सरिता गुप्ता, भारती सिंह, नंदिनी तिवारी, प्रज्ञा सराफ, अल्पना सोनी, अनिता सिन्हा, सारिका सिंह, रीना सिंह, डा. आशु सिंह, पिंकी माहेश्वरी, निलिमा सिंह, मधु श्रीवास्तव, सपना पाठक, उषा पांडेय, नीलम सिंह आदि मौजूद रहीं।