Ballia : बागियों की धरती से शीघ्र दिल्ली के लिए रवाना होगी सुपरफास्ट ट्रेन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/j-2.jpg)
सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दी प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को बधाई
रोशन जायसवाल
बलियावासियों को मिली सबसे बड़ी खुशी। नई दिल्ली-वाराणसी सुपरफास्ट ट्रेन अब बलिया से चलेगी। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की पहल पर रेल मंत्रालय ने बलिया तक विस्तार को हरी झंडी दे दिया है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस ट्रेन को बलिया तक चलाने की मांग उठाई थी, जो साकार हो गई।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/h-3-1024x947.jpg)
इस ट्रेन के चलने से बलियावासियों को राजधानी पहुंचने में आसानी होगी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर कहा था कि बलिया से बड़ी संख्या में व्यापारियों का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। दिल्ली से आने के बाद ट्रेन नंबर 12581 वाराणसी में खड़ी रहती थी।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/i-2-1024x678.jpg)
वह 11 बजे रात को वाराणसी से नई दिल्ली के लिए रवाना होती है, इस गाड़ी को बलिया तक चलाया जाने से बलिया वासियों को इसका लाभ मिले सकेगा।
बलिया से रात में आठ बजे खुलेगी और 11 बजे पहुंचेगी बनारस
सबसे खुखी की बात यह है कि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की पहल पर रेलवे मंत्रालय ने इस गाड़ी का विस्तार बलिया तक कर दिया है। अब यह ट्रेन 3 बजे बलिया पहुंच जाएगी। तकनीकी जांच के लिए 4 घंटे पर्याप्त समय होते हैं।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/f-4-1024x389.jpg)
इसके पश्चात रात 8 बजे बलिया से निकलकर निर्धारित समय 11 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का विस्तार होने से पूर्वी छोर पर स्थित बलिया जनपद के लोगों की यात्रा अब बेहतर हो जाएगी। नई दिल्ली-वाराणसी सुपरफास्ट ट्रेन का विस्तार होने से जनपद के लोग काफी उत्साहित हैं। सांसद की इस पहल पर पूरे बलिया में जमकर तारीफ हो रही हैं।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/e-3.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)