Ballia : गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस को सांसद रविन्द्र कुशवाहा हरी झण्डी दिखा कर करेंगे शुभारम्भ
बेल्थरा रोड (बलिया)। पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 15021/15022 गोरखपुर-शालीमार- गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस को वाराणसी-भटनी रेल खण्ड पर पड़ने वाले बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक रेल प्रशासन ने ठहराव प्रदान किया है, जिसका शुभारंभ आगामी 29 जनवरी को बेल्थरा रोड स्टेशन पर 15 बजे से आयोजित समारोह से भाजपा सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा, जिसके अनुसार प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी सं 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस बेल्थरा रोड स्टेशन पर 15ः38 बजे पहुँचकर 15ः40 बजे शालीमार के लिए प्रस्थान करेगी । प्रत्येक मंगलवार को शालीमार से चलकर बुधवार को बेल्थरा रोड पहुँचने बाली गाड़ी सं- 15021 शालीमार गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस गाड़ी 31 जनवरी, 2024 से प्रत्येक बुधवार को बेल्थरा रोड स्टेशन पर 14ः28 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 14ः30 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)