Ballia : अयोध्या धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240303-WA0011.jpg)
रेवती (बलिया)। स्थानीय बस स्टैंड से रविवार को अयोध्या धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह द्वारा अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं से भरी बस को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व रेवती बस स्टैंड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में नगर पंचायत रेवती सहित आस-पास के क्षेत्र के अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालु जुटे। इस दौरान राम भक्तों ने जय श्री राम के गगन भेदी नारे भी लगाए।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240303-WA0010-1-1024x457.jpg)
भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा वाहन मुहैया कराया गया है। अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भाजपा नेता अभिज्ञान तिवारी द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान भजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय द्वारा ने सभी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित कर रविवार को सुबह आठ बजे रेवती बस स्टैंड हनुमान मंदिर से बस द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से शांति गुप्ता, टिंकू पांडेय, सत्यदेव तुरहा, सभासद अजय वर्मा, कौशल तुरहा, बबलू पांडेय, बच्चा चौहान, मनोज केशरी, अक्षय साहनी, पप्पू तिवारी, कौशल कुंवर, मनोज वर्मा, गुड्ड तिवारी, विजय चौहान सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)