Ballia : खंड विकास अधिकारी और रोजगार सेवक के बीच हुई मारपीट
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/mar.jpg)
बलिया। बैरिया तहसील के कोटवां स्थित ब्लाक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार और रोजगार सेवक चंद्रेश सिंह के बीच मारपीट का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया। जानकारी के अनुसार खंड विकास अधिकारी ने बैरिया थाने में रोजगार सेवक के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। एसएचओ योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारी व रोजगार सेवक के बीच हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज की गयी है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)