Ballia : शादी के नाम पर लिये चार लाख रूपये, फिर किया…
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/shadi.jpg)
बलिया। शादी के नाम पर चार लाख रूपये लेने का आरोप लड़की पक्ष के लोगों ने लगाते हुए जांच की मांग की है। वहीं कन्या की मां ने पैसे की वापस व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी हैं। जानकारी के सोनाडी निवासी महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि पुत्री की शादी लहसनी निवासी एक व्यक्ति छोटे भाई से शाादी तय हुई थी। लड़का पीएसी में तैनात है। कन्या पक्ष के लोगों ने फलदान के दिन 50 हजार रुपये नकद दिए। इसके कुछ ही दिनों के बाद उस जमीन लेना है उसके लिये पैसे की जरूरत है। महिला ने आरटीजीएस द्वारा उसके खाते में मई 2020 में 3.50 लाख रूपये भेज दिये। इसके बाद लड़के वालों ने कन्या की मां को अपने आवास पर बुलाकर शादी से इंकार कर दिया। इस पर जब पीड़िता ने पैसा मांगा तो उस व्यक्ति ने पैसा देने से इंकार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)