Ballia : गौ, गंगा, गायत्री और गीता का जीवन भर पोषक रहे डा0 लहरी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/lahri.jpg)
बलिया। स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्तिस्थल स्कूल पर विद्यालय के संस्थापक डॉ0 अवध बिहारी तिवारी लहरी की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने डॉ0 लहरी को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में चर्चा की। विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ0 लहरी जहां एक सफल नाटककार एवं व्यंगकार थे। वही चिकित्सा के क्षेत्र में भी इनकी बहुत ख्याति रही। वह गो, गंगा, गायत्री, गीता का जीवन भर पोषक रहे। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने कहां की डॉ0 लहरी उच्च कोटि के साहित्यकार रंगकर्मी एवं फिल्म लेखक थे। उक्त अवसर पर अंबिका त्रिपाठी, अतुल कुमार पांडेय, नीरज वर्मा, संतोष कुमार ठाकुर, सोनी चौबे, नीलू श्रीवास्तव, दुर्गा उपाध्याय, माधवी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक साकेत त्रिपाठी ने किया। आभार विद्यालय के संरक्षक रामजी त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)