Ballia : इस सम्मान से सम्मानित हुए हैदर अली
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211005-WA0048.jpg)
सहतवार। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी हैदर अली को उत्तर प्रदेश अनुसंधान शाखा सहकारिता के पुलिस महानिदेशक द्वारा उनके किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पिछले दिनों सम्मानित किया गया। इससे पूरे नगर सहित परिवारजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहतवार स्थित उनके आवास पर परिजनों ने बताया कि वे बचपन से ही मेधावी छात्र थे। उनके पिता निसार अहमद ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा नगर के ही कुंवर सिंह प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल बलेऊर हाईस्कूल छितेश्वर नाथ इंटर कॉलेज छितौनी, इंटरमीडिएट पीडी इंटर कॉलेज गायघाट ,स्नातक मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज बलिया, एलएलबी हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी से करने के बाद उनका सेवा काल लोक सेवा काल (20-03-1999)को लोकसेवा आयोग इलाहाबाद में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ था। अभी वे विशेष अनुसंधान शाखा (सह) अपराधिक अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश (पुलिस मुख्यालय लखनऊ) में जयेष्ठ अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)