ब्लाक प्रमुख ने किया खड़ंजा का लोकार्पण, सोनाडीह में
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/लोकार्पण-में-क्या-बात-है.jpg)
जेपी बरनवाल
बिल्थरारोड। ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने सोमवार को क्षेत्र के सोनाडीह में पीडब्लूडी मार्ग से दोथ सिवान तक 600 मीटर खड़ंजा तथा कुशहाभाड़ में सीसी रोड से कमलेश राजभर के घर तक 360 मीटर खड़ंजा कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रमुख श्री अंचल ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। कहा कि इस मार्ग के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा रहेगी। क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान सम्मान के लिए कृत संकल्पित हूं। लोकार्पण के अवसर पर जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजनाथ यादव, वर्क इन्चार्ज रमाशंकर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनाडीह दिनेश खरवार, कुशहाभाड़ मधुबाला पत्नी रामकृत, बलबीर यादव, बब्बन यादव, बेचू यादव, सोनू यादव, महेश यादव , जयप्रकाश यादव पप्पू आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)