Ballia : धान की खरीद नहीं होने पर आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/31a-1024x769.jpg)
बेरुआरबारी। मार्केटिंग गोदाम सुखपुरा पर स्थापित धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं किए जाने से आक्रोशित किसानों ने सुखपुरा चौराहे पर चक्का जाम कर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग को लगभग 1 घंटे तक जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष सुखपुरा राजीव कुमार मिश्र के इस आश्वासन पर कि चक्का जाम की सूचना उच्चाधिकारियों को दी और वह किसानों की समस्या सुनने के लिए यहां आ रहे हैं तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर दर्जनों किसान अपने-अपने धान लेकर कई दिनों से पड़े हैं, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान खरीद में शासन द्वारा लगातार हो रही तब्दीली से भी किसान व कर्मचारी परेशान हैं। चक्का जाम के समाप्ति के घंटे भर बाद डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी, नायब तहसीलदार अजय सिंह ने थाना परिसर में किसानों से वार्ता कर उनसे उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उसके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। जाम करने वालों में आनंद कुमार सिंह, मदन पटेल, बिंदा देवी, मंगला सिंह, साधू सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, लोकेश सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल रहे। मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुखपुरा डॉ0 सुरेंद्र कुमार ने इस बीच जिला खाद्य विपणन अधिकारी को लिखे पत्र में धान खरीद के समय किसानों द्वारा गाली-गलौज करने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए धान खरीद में असमर्थता व्यक्त की है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)