क्या बिहार में ‘नीतिश’ तोड़ पायेंगे ‘श्रीकृष्ण’ का रिकार्ड !
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/NITISH.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। बिहार विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान होना है। इसे लेकर समूचे बिहार में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी सातवें आसमान पर हैं। इन सबके बीच सबसे रोचक व देखने वाली बात यह होगी कि क्या सुशासन बाबू नीतिश कुमार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का रिकार्ड तोड़ पाएंगे। होने वाले चुनाव में 37वें मुख्यमंत्री के रूप में किसके सिर पर ताजपोशी होगी? ये तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा। फिलहाल, नीतिश के खेमे में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या उनके सुशासन बाबू को बिहार की जनता पुन: मुख्यमंत्री के रूए में देखना चाहेगी या नहीं?
बार्डर से सटे होने के कारण बिहार के चुनाव को लेकर बलिया में भी काफी सरगर्मी है। चाय की दुकानों पर इसकी चर्चा खूब देखने व सुनने को मिल रही है। बक्सर से सटे भरौली व छपरा से सटे मांझी, बैरिया, जयप्रकाशनगर आदि इलाकों में चुनावी चर्चाएं जोर-शोर से चल रही है। जहां एक तरफ लालू के दोनों पुत्र तेजस्वी व तेजप्रताप रात के अंधेरे में लालटेन दिखाने का काम कर रहे हैं, वहीं सुशासन बाबू नीतिश कुमार अपनी तरकश से एक के बाद एक तीर चलाकर जनता को रिझाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस युवाओं को अपने पाले में कराने के लिए पंजा लड़ा रही हैं, जबकि भाजपा इस बार कमल खिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं, लोजपा घर दिखाकर मतदाताओं को लुभाने का काम रही है। क्षेत्रीय दल भी बड़े पार्टियों से जुड़कर अपनी नैया पार लगाने में जुटी है। बिहार के अब तक के राजनैतिक इतिहास में 18 बार कांग्रेस, दो बार कांग्रेस (ओ.), चार बार राजद, दो बार जनता पार्टी, एक बार जनता दल, एक बार सोशलिस्ट पार्टी, दो बार जदयू व बीजेपी, दो बार जदयू, एक बार महागठबंधन जदयू, राजद व कांग्रेस का राज रहा है। वर्तमान में बिहार में जदयू व भाजपा की सरकार चल रही है।
बिहार के सीएम एवं उनका कार्यकाल
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)