2022 में अखिलेश की सरकार बनना तय: मिठाईलाल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/27balp23.jpg)
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में सपा के सदस्यता अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी की। आजाद चौराहा रसड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता मिठाईलाल भारती ने कहा कि वर्तमान सरकार से समाज का हर तबका परेशान है। यही वजह है कि लोग भाजपा व सुभासपा को छोड़कर सपा सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि 2022 में अखिलेश के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। इसमें दलित, पिछड़े व वंचित समाज के हर वर्ग के लोगों का साथ अखिलेश यादव को मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, डा़ संतोष कुमार, देवनारायण, अशोक, सत्यप्रकाश, मनोज कुमार, महेंद्र, संजय, अजय, गुड्डू, निर्मल, राजनाथ, देवनारायण, अशोक, उमेश, सोनू, चंद्रशेखर सिंह, चंद्रमा सिंह, संजय यादव, पुरूषोत्तम यादव, सुशीला, विजय शंकर यादव, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)