Ballia : तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने न्यायालय का एक सप्ताह तक किया बहिष्कार
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/f-12.png)
बेल्थरारोड। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने गुरुवार से तहसीलदार बेल्थरारोड के न्यायालय का एक सप्ताह तक बहिष्कार शुरु कर दिया है। एसासियेशन के महामंत्री महेन्द्र यादव ने बताया कि न्यायालय की प्रक्रिया के तहत तहसीलदार बेल्थरारोड के द्वारा कार्य न करने के कारण अधिवक्ता एवं वादकारी दोनों परेशान हैं। उन्होंने धन वसूली का भी आरोप लगाया है। कहा कि एक सप्ताह में उनकी रवैया में यदि सुधार आया तब तो ठीक है, अन्यथा उनके स्थानान्तरण तक तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार हेतु निर्णय लिया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि एसोसियेशन की बैठक में ऐसा निर्णय लिया गया। बैठक में अनिल कुमार पाठक, शमीम खां, दिनेश कुमार त्रिपाठी, अकरनाथ सिंह, संजय पासवान, अजहर अली, अनिल यादव, चन्द्रमणि, अनवर सादात, दीलिप जायसवाल, बंटेश सिंह, पंकज पाण्डेय व जयशंकर यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज अहमद एवं संचालन मंत्री महेन्द्र यादव ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)