Ballia : एनएच-31 पर छह, राजमार्ग पर तीन साल में 33 मौत
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/f-15.png)
बलिया। सड़क सुरक्षा की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते तीन साल में छह लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि राजमार्ग पर 33 लोगों की मौत हुई है। 2019 में नेशनल हाईवे 31 पर सिर्फ एक हादसा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। 2020 में दो हादसे में दो मौत हुई, जबकि 2021 में तीन हादसे हुए जिसमें तीन व्यक्ति की मौत हुई। इसी प्रकार राजमार्ग की बात करें तो बलिया-सिकंदरपुर राजमार्ग (एसएच 108) के पांच स्थानों पर 2019 में 17 हादसे हुए थे, जिसमें 10 मौतें हुईं। वहीं इसी मार्ग पर 2021 में भी इतनी ही घटनाएं हुई हैं। लेकिन 2021 में मौतें सात हुई। इसी प्रकार बलिया-रसड़ा राजमार्ग (एसएच 38) पर 2019 में तीन हादसे हुए, जिसमें तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, लेकिन 2021 में सिर्फ दो हादसे हुए और एक मौत हुई। बलिया-आजमगढ़ राजमार्ग (स्टेट हाईवे 34) पर 2019 में हुए तीन हादसों में तीन लोगों की जान गई, लेकिन 2021 में यहां हुए दो हादसे के दौरान एक मौत हुई। नेशनल हाईवे की तुलना में स्टेट हाईवे पर हादसों का ग्राफ गिरा है, लेकिन तीन नए डेंजर जोन घोषित किए गए हैं। इसमें गढ़िया, कोठिया और सिकंदरपुर बाजार शामिल है। यहां पर इस साल सड़क सुरक्षा के मानक प्रभावी किए जाएंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)