Ballia : उदहा गांव का मामला पकड़ा तूल, लेखपालों ने बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ जताया विरोध
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/f-23.png)
बांसडीह। बांसडीह तहसील अंतर्गत उदहा गांव का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बता दें कि बुधवार को बांसडीह तहसीलदार के साथ बात करते हुए बीजेपी $ निषाद पार्टी की विधायक केतकी सिंह ने तहसील जलाने को कहा तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ता ने तहसील जलाने की बात कहते हुए लेखपालों को गाली दे दिया था।जिसका वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया और विधायक के समर्थकों ने तहसीलदार व लेखपाल को भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होते ही जिले से लेकर लखनऊ तक हलचल मच गई। लेखपाल संघ आक्रोश्रित हुआ और बांसडीह तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को अभी लेखपाल बन्धुआंे की मीटिंग हुई। मीटिंग में तय हुआ कि जब तक विधायक समर्थक राजू दुबे पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी होने तक कार्य से विरत रहेंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि हमारी मांगों को जब तक नहीं माना जायेगा तब तक हम लोग कार्य से विरत रहेंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)