Ballia : अवलेश बने प्रदेश महासचिव
बलिया। जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने अवलेश कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया है। लखनऊ कार्यालय पर अवलेश कुमार सिंह का स्वागत किया गया और उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी। गौरतलब हो कि अवलेश कुमार सिंह लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनीति करते रहे और फेफना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के दावेदार भी थे। बीजेपी से टिकट न मिलने के कारण वह जनता दल यू से विधानसभा का चुनाव लड़े। क्षेत्र में चर्चा है कि अवलेश कुमार सिंह अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में है, जिसको लेकर उनकी जोर-शोर से तैयारी चल रही है।