Ballia : आजादी के 75वें वर्षगांठ पर ध्वजारोहण व विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/16j.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/16j-1024x768.jpg)
बलिया। आजादी के 75वें वर्षगांठ पर एसएन पब्लिक स्कूल रामपुर उदयभान में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी कराये गये। मां तुझे सलाम, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, वंदे मातरम जैसे गानों पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने शब्दों से देशवासियों का संबोधन किया और आने वाले पल के लिए शुभकामनाएँ दी। 13 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें चित्रकला, बात विवाद, रंगोली आदि रहे। प्रधानाचार्या और उप प्रधानाचार्य ने सारे कार्यक्रमों को सही दिशा दिया और विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर आर्यन ने ग्रुप के चेयरमैन और सचिव दोनों का अपने शब्दों से स्वागत किया। विद्यालय और राष्ट्र दोनों की उन्नति को लेकर संबोधन किया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/16k-768x1024.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)