Ballia : काजीपुरा में बच्चा चोरी करने वाली महिला धरायी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/09/65e66556-05cd-49f2-a24c-5d2c2d84ba75.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/09/65e66556-05cd-49f2-a24c-5d2c2d84ba75.jpg)
बलिया। सदर कोतवाली अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले के कसाव टोला में बुधवार की रात बच्चा चुराने वाली एक महिला को मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही काजीपुरा पहुंची पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर कोतवाली लेकर चली आयी। इस घटना से मोहल्ले के लोगों को अपने-अपने बच्चों को लेकर चिंता सताने लगी है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/09/1-40.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/09/3-10.jpg)
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम एक महिला काजीपुरा मोहल्ले में आकर एक बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगी। इसी बीच मोहल्लेवासियों की नजर इस महिला पर पड़ गयी। मोहल्ले के लोगों ने जब महिला से बच्चे को ले जाने के बारे में पूछताछ की तो महिला आनाकानी करने लगी। इसी बीच इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर कोतवाली लेकर चली गयी और जांच पड़ताल में जुट गयी। इस मामले मंे कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि काजीपुरा मोहल्ले में संदिग्ध महिला पकड़ी गयी है। महिला के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। उसे चालान कर दिया गया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)