Ballia : बाइक के धक्के से किशोर घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/24f-1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/24f-1.jpg)
रेवती। बैरिया-रेवती मुख्य मार्ग पर कुंआपीपर मोड़ के समीप बाइक और साइकिल के टक्कर में 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन ने सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी मनोज सिंह का 14 वर्षीय पुत्र गोलू सिंह छठ घाट बनाने हेतु मिट्टी लाने के लिए साइकिल द्वारा खेत की तरफ जा रहा था। इसी बीच रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर कुंआपीपर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। फलस्वरूप गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)