Ballia : घात लगाकर बैठे हमलावरों ने शिक्षक को पीटा, गंभीर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221215-WA0016.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221215-WA0016-1024x472.jpg)
सिकन्दरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूंहा गांव में गैस एजेंसी के समीप हमलावरों के हमले से 32 वर्षीय अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर उधरन गांव निवासी पुष्पराज सिंह पुत्र भरत सिंह, शिक्षा क्षेत्र नवानगर अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय डुहां में रोजाना की भांति अपने गांव से बाइक द्वारा विद्यालय आ रहे थे। वह जैसे ही डूंहा गांव स्थित एचपी गैस एजेंसी के समीप पहुंचे, ही थे कि पहले से घात लगाकर बैठे तीन चार की संख्या में हमलावरो द्वारा उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जब तक आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग कुछ समझते तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना में पुष्पराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलवस्था में उन्हें थाने पर ले जाया गया जहां से, उन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे अध्यापक के भाई पुष्पेंद्र सिंह ने अपने ही गांव के दो नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि लिखित सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)