Ballia : जेएनसीयू स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/19-1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/19-1-1024x768.jpg)
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कुलपति प्रो0 कल्पलता पाण्डेय की अध्यक्षता में होगा। स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन समारोह 20 दिसंबर को विभिन्न संकुलों द्वारा अपने विजन, मिशन की प्रस्तुति एवं स्टाल प्रदर्शन का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया जायेगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रो0 लल्लन सिंह, पूर्व कुलपति, हेमवतीनंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड होंगे। 21 दिसंबर को श्रद्धाभिषेक कार्यक्रम में संकुलवार महाविद्यालयों द्वारा अपने परिक्षेत्र के ऐतिहासिक पौराणिक स्थलों की साफ-सफाई करने के साथ महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा। यह कार्यक्रम क्षेत्र की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विशेषताओं को जनसामान्य तक पहुंचाने की एक कोशिश के साथ ही अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धावनत होने का एक माध्यम भी होगा। 22 दिसंबर को समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें अंतरमहाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को अपराह्न 2 बजे से पुरस्कार वितरण होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग और विशिष्ट अतिथि रविशंकर सिंह, सदस्य, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश होंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)