Ballia : जनेश्वर मिश्र प्रतिभा सम्मान परीक्षा 22 जनवरी से
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-89.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-89-1024x480.jpg)
बलिया। समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि 22 जनवरी को जनेश्वर मिश्र सेवा संस्थान अन्तर्गत संचालित कृष्णा शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज नरहीं के तत्वावधान में जनेश्वर मिश्र प्रतिभा सम्मान परीक्षा 2022-23 आयोजित किया गया है। इसमें गड़हांचल के सभी विद्यालयों के साथ साथ जनपद के अनेकों विद्यालय के छात्र प्रतिभाग करेंगे। यह परीक्षा दो चरणों में छात्रों के प्रतिभा के अनुसार चयन किया जाएगा। प्रथम चरण में कक्षा 6-8 तक व कक्षा 9 से 12 तक के छात्र प्रतिभाग कर सकेंगे। दोनों चरणों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को टैबलेट द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सायकिल तृतीय स्थान पर ट्रॉफी नगद पुरस्कार व 10- 10 सांत्वना पुरस्कार के रुप में घड़ी दिया जाएगा। कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर 22 जनवरी को 10 से 11 बजे तक जनेश्वर मिश्र प्रतिभा सम्मान परीक्षा 11 से 3 बजे तक खेल कूद प्रतियोगिता, 23 जनवरी को 7 से 11बजे तक रूद्राभिषेक, 11 से 3 बजे तक खेल कूद प्रतियोगिता, 24 जनवरी 8 से 12 बजे तक विज्ञान प्रदर्शनी 1बजे से रामचरित मानस प्रतियोगिता, 25 जनवरी को सुलेख प्रतियोगिता 3 बजे मानस पूर्णाहुति हवन पूजन एवं 26 जनवरी को झण्डा रोहण प्रभात फेरी बाल भोज 11 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)