Ballia : बैरिया तहसील तिराहा के पास से पुलिस को मिली सफलता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-104.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-104.jpg)
बलिया। बैरिया थाना पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक बाइक और एक देशी तमंचा मय कारतूस संग बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन व जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना बैरिया उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर तहसील तिराहा बैरिया के पास से दो अभियुक्तों को बाइक के साथ धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम धीरज सिंह पुत्र बरमेश्वर सिंह निवासी लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी और निखिल पाण्डेय पुत्र स्व0 राम निवास पाण्डेय निवासी चन्दाडीह थाना उभाव बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)