Ballia :पिता के बाद इनके निधन से शोक में है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादीजी समंद्रा देवी 84 वर्ष के निधन का समाचार सुनकर जनपद के समाजवादी पार्टी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई और पार्टी के जिला कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस समय व्यक्तिगत रूप से दुख से घिरे हुए हैं अभी नेताजी के गुजरे हुए 1 वर्ष भी नहीं हुए कि उस परिवार में यह दूसरी दुखद घटना घटित हो गयी। ईश्वर गतात्मा को सद्गति प्रदान करें तथा दुखी परिवार को यह दुख सहन करने की ताकत दें। इस अवसर पर अम्बिका चौधरी, संग्राम सिंह यादव, सनातन पाण्डेय, राजीव राय, जयप्रकाश अंचल, मंजू सिंह, राम इकबाल सिंह आदि नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। अध्यक्ष्ता राजमंगल यादव और संचालन सुशील पाण्डेय कान्हजी ने किया।