Ballia : पुलिस को देखते ही भागने लगा बाइक सवार बदमाश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/cri-2.jpg)
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/cri-2-1024x538.jpg)
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज (बलिया)। दोकटी पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि मंगलवार को कृष्णा गढ़ ढाला पर चेकिंग चल रही थी मुखबीर के द्वारा सूचना मिली कि एक पल्सर मोटर सायकिल पर एक युवक अवैध असलहा लेकर दोकटी ढाले के तरफ से इधर ही आ रहा है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर दोकटी ढाले के तरफ पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी बीच पुलिस की गाड़ी देख बाइक पर बैठा एक युवक युवक भागने लगा। सिपाहियो ने घेर कर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 12 बोर के तमंचा के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सूरज सोनी पुत्र परमात्मा सोनी निवासी मुरली छपरा बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)