मुख्तार अंसारी की डेढ़ करोड रुपए की बेनामी संपत्ति अटैच
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/download-1-1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/download-1-1.jpg)
लखनऊ। आयकर विभाग ने माफिया मुख्तार अंसारी पर डंडा चलाते हुए लखनऊ के डालीबाग इलाके में स्थित उसकी डेढ़ करोड रुपए की बेनामी संपत्ति अटैच कर ली। इसके पूर्व गाज़ीपुर पुलिस भी इस संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। लखनऊ कैंट थाना क्षेत्र में हमले के एक मामले में माफिया मुख्तार अंसारी ने गवाह की गवाही न कराने की मांग की। आशंका जताई कि गवाह टूट सकता है। एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश हरवंश नारायण ने मुख्तार अंसारी के गवाह रमेश की गवाही को समाप्त कर दिया। अगली गवाही के लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। इसके पहले मुख्तार अंसारी की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर बताया गया कि वह मामले का वादी है। उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए रमेश को तहरीर देकर भेजा था। इसकी शनिवार को गवाही होनी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)