Ballia : सहतवार पुलिस को मिली सफलता, दो तस्कर गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-38.jpg)
बलिया। सहतवार थाना पुलिस टीम द्वारा 20 लीटर अपमिश्रित अवैध शराब व अपमिश्रित अवैध शराब बनाने वाली सामग्री के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व अवैध अपमिश्रित शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी बांसडीह एसएन वैस के कुशल पर्यवेक्षण में गुरूवार को उपनिरीक्षक ज्ञानचन्द्र शुक्ला मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम नैना (पठखौली) पप्पू गिरी के घर के सड़क के किनारे झोपड़ी में से अभियुक्त मदन पासवान पुत्र स्व. हरिचरण पासवान निवासी भाखर थाना रेवती को धर दबोचा। वहीं एक तस्कर अंधेरे में फायदा उठाकर भाग निकला। घटना स्थल से पकडे गये अभियुक्त के कब्जे से एक जरिकेन में कुल लगभग 20 लीटर अपमिश्रित देशी शराब व अपमिश्रित शराब बनाने की सामाग्री बरामद हुआ। इसी क्रम में फरार हुए वांछित अभियुक्त की गिफ्तारी के सम्बन्ध में शुक्रवार को पुलिस ने त्रिकालपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू गिरी पुत्र शिवजी गिरी निवासी नैना पठखौली थाना सहतवार बताया। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किय गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)