Ballia : अयोध्या के भव्य शोभायात्रा का किया गया आयोजन
सिकंदरपुर (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में श्रीराम जानकी तीर्थ क्षेत्र अयोध्या का भव्य शोभायात्रा का आयोजन नगर सिकंदरपुर में किया गया। श्रीराम जानकी शोभायात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से चलकर मां जालपा, कल्पा मंदिर होते हुए पूरा कस्बा भ्रमण करते हुए चतुर्भुज नाथ मंदिर होते हुए नगर में भव्य झांकी शोभायात्रा भ्रमण इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान राम माता सीता बजरंगबली के रूप में अनोखी झांकी निकाली गई तथा अति सुंदर रथ पर विराजमान भगवान राम माता सीता बजरंगबली के रूप में अतिविभूति एवं मनमोहक दृश्य रहा यह रात कस्बा में जिधर से भ्रमण कर रहा था
नगर के लोग अपने घरों से एवं छत पर चढ़कर पुष्प बरसा करते रहे पूरा कस्बा सिकंदरपुर रामलाल के भक्ति में विभोर हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय कार्यवाहक सर विनय जी का मार्ग दर्शन सराहनीय रहा एवं सिकंदरपुर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जयसवाल के मार्ग निर्देशन में हजारों की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।
इसमें मुख्य रूप से डॉ0 आशुतोष गुप्ता, प्रयाग चौहान, अशोक जायसवाल, विजय जायसवाल, लाल बच्चन तिवारी, प्रेम प्रकाश, विवेकानंद, नगर संचालक दिनेश, नगर कार्यवाहक अविनाश, नगर सामान्य अजय, रमेश, सुरेंद्र, मोहन, डॉ0 नवीन नाथ हजारों की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।