सुपुर्द-ए-खाक किये गये मुख्तार अंसारी, जनाजे में उमड़ा लोगों का हुजूम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-86.jpg)
बलिया। गाजीपुर जिले के युसूफपुर मुहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में शनिवार को मुख्तार अंसारी को दफनाया गया। इस दौरान जनाजे की नमाज में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई थानों की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। 4ः43 बजे मुख्तार अंसारी के शव का काफिला बांदा से निकला जो गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के आवास पर 1ः15 बजे पहुंचा। मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी के अनुसार मरने से पहले मुख्तार अंसारी ने कहा था कि उन्हें जहर दिया गया है। मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा है कि मुख्तार अंसारी की मौत नहीं हत्या हुई है।
समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया है। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)