Ballia : कैंप में कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, पहुंचे हिंदूवादी संगठन, किया विरोध
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240603-WA0082.jpg)
शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के नारायणगढ़ ढाला के पास पासवान बस्ती में सोमवार को ईसाई मिशनरियों के सहयोग से धर्म परिवर्तन के लिए आयोजित कैम्प में भाजपा व अन्य हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद धर्म परिवर्तन कराने के कार्य मे लगे कार्यकर्ताओं को अपना बोरिया बिस्तर समेट कर माफी मांगते हुए वापस जाने को मजबूर होना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि सुखपुरा क्षेत्र के धनजी पासवान, कन्हैया पासवान, बिमला देवी,मंजू देवी,संजना कुमारी द्वारा नारायणगढ़ ढाला के पास कैम्प लगाकर लोगों को जुटाता गया।इसाई धर्म से सम्बंधित पुस्तकें व कुछ अन्य समान वितरित करने के साथ ही प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का आग्रह किया जा रहा था।इसकी जानकारी भाजपा नेता सुधांशु तिवारी,पप्पू सिंह,अनिल सिंह,दयाशंकर तिवारी,बिमल पटेल आदि को मिली।तत्काल यह लोग मौके पर पहुचे और इसका प्रतिवाद किया।पहले तो लोग कुतर्क करने लगे।किंतु जब भाजपाईयों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाने की बात करने लगे तो उनकी सिटी पीटी गुम हो गई अपना समान समेटा दुबारा क्षेत्र में दिखाई नही देने की बात कहते हुए माफी मांगने लगे।और मौके से भाग खड़े हुए।यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)