Ballia : बाडी बिल्डिंग में रसड़ा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-4.jpeg)
बलिया। मऊ जनपद में 28 मई को आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बलिया के दो होनहारों ने जिले का परचम लहराया है। बलिया जिले के रसड़ा निवासी नितिन सिंह और रवि कुमार साहनी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर जिले सहित गांव का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में रवि कुमार साहनी फोर प्लेस और नितिन सिंह ने फाइव प्लेस हासिल किया है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-1024x1024.jpeg)
दोनों खिलाड़ियों के कोच एसएस फिटनेस सेंटर रसड़ा के सूरज सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। बता दें कि रसड़ा के कुरेम निवासी रवि कुमार साहनी के पिता मरछु साहनी और मां शारदा देवी ने बेटे के इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। वहीं रसड़ा के रोहना निवासी नितिन सिंह के पिता रमाकांत सिंह और मां प्रीति सिंह ने भी खुशी व्यक्त की है। बलिया आने पर दोनों खिलाड़ियों का सूरज सिंह सहित अन्य लोगों ने जबरदस्त तरीके से माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पुष्पेंद्र सिंह, सम्राट सिंह, रत्नेश सिंह, प्रज्ववल सिंह, आशुतोष सिंह, सनातन पांडेय, सत्यम जायसवाल, नील साहनी, गोलू गुप्ता आदि शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)